Skip to main content

Posts

बचपन की कविता १ - उठो लाल

उठो लाल अब आँखे खोलो, पानी लाई हूँ मुह धो लो | बीती रात कमल दल फूले, उनके ऊपर भँवरे झूले | चिड़िया चहक उठी पेड़ों पर, बहने लगी हवा अति सुन्दर |  नभ में न्यारी लाली छाई, धरती ने प्यारी छवि पाई | भोर हुई सूरज उग आया, जल में पड़ी सुनहरी छाया | नन्ही नन्ही किरणें आईं, फूल खिले कलियाँ मुस्काईं | इतना सुन्दर समय ना खोओ, मेरे प्यारे अब मत सोओ |

बचपन की कविता २ - यदि होता किन्नर नरेश मैं

यदि होता किन्नर नरेश मैं, राजमहल में रहता| सोने का सिंहासन होता, सिर पर मुकुट चमकता|| बंदी जन गुण गाते रहते, दरवाजे पर मेरे | प्रतिदिन नौबत बजती रहती, संध्या और सवेरे || मेरे वन में सिह घूमते, मोर नाचते आँगन | मेरे बागों में कोयलिया, बरसाती मधु रस-कण || यदि होता किन्नर नरेश मैं, शाही वस्त्र पहनकर | हीरे, पन्ने, मोती माणिक, मणियों से सजधज कर || बाँध खडग तलवार सात घोड़ों के रथ पर चढ़ता | बड़े सवेरे ही किन्नर के राजमार्ग पर चलता || राज महल से धीमे धीमे आती देख सवारी | रूक जाते पथ, दर्शन करने प्रजा उमड़ती सारी || जय किन्नर नरेश की जय हो, के नारे लग जाते | हर्षित होकर मुझ पर सारे, लोग फूल बरसाते || सूरज के रथ सा मेरा रथ आगे बढ़ता जाता | बड़े गर्व से अपना वैभव, निरख-निरख सुख पाता || तब लगता मेरी ही हैं ये शीतल मंद हवाऍ | झरते हुए दूधिया झरने, इठलाती सरिताएँ || हिम से ढ़की हुई चाँदी सी, पर्वत की मालाएँ | फेन रहित सागर, उसकी लहरें करतीं क्रीड़ाएँ || दिवस सुनहरे, रात रूपहली ऊषा-साँझ की लाती | छन-छनकर पत्तों से बुनती हुई चाँदनी जाली ||           ...

श्रुत लोकोक्तियाँ - १

मूस मोटाये लोढ़ा ना होए  भावार्थ :   बाप पदहै न जाने । पूत शंखै बजावै  भावार्थ :   चलै न चलै, मेडवै ओदारै भावार्थ :   बाढै पूत पिता के धर्मे,  खेती उपजै अपने कर्मे भावार्थ : पुत्र का विकास (किसी भी सन्दर्भ में ) पिता के द्वारा की गयी धर्म, कर्म और आर्थिक स्तिथि के आधार पर होता हा परन्तु, खेती केवल और केवल अपने किये गए कर्मों के आधार पर ही उपजती है  जिसमें आपकी लगन और सहिष्णुता आधार होते हैं |

घर से निकलते समय ॥

अचानक बचपन में माँ द्वारा कही एक लोकोक्ति याद आई। यह लोकोक्ति बताती है की घर से निकलने से पहले क्या करें की आपका काम सफल हो जाये । रवि को पान, सोम को दर्पण (दर्पण देख कर निकलो ), मंगल कीजे  गुड़  को   अर्पण, बुध को धनिया, बिफ़ै राइ, सुक कहे मोहे दही सुहाई, शनिचर कहे जो अदरक पाऊं तीनो लोक जीत घर जाऊं मैं ये नहीं कह रहा की ये सत्य है और मैं ये भी नहीं कहता की ये सब बकवास और ढकोसला है पर इतना कहना चाहता हूँ की इन कामों कर के घर से निकलने पर आत्मविश्वास बढ़ जाता है। यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है ॥ धन्यवाद्